प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। मां भगवती की आराधना का पर्व वासंत्रिक नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। नवरात्र का शुभारंभ दो दुर्लभ योग में होगा। मां डोली पर सवार होकर आएंगी और उनका प्रस्थान हाथी पर होगा। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी व्याप्त रहेगा। उत्थान ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्र में उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सूर्योदय से रात में 4.40 बजे तक व्याप्त रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन व रात संचरण करेगा, जिसकी वजह से पंचक लगा रहेगा जो कि शुभ कार्यों के लिए शुभ कारक होता है। पहले ही दिन शुक्ल योग रात 1.57 बजे तक और उसके बाद ब्रह्म योग आरंभ हो जाएगा। ग्रहों व योग का ऐसा संयोग श्रे...