हरिद्वार, अप्रैल 6 -- नगर निगम की एक महत्वपूर्ण संपत्ति के पुनर्विकास को लेकर पार्षद आकाश भाटी ने नई पहल की है। उन्होंने सर्वानंद घाट के सामने स्थित निगम की कीमती जमीन पर गंगा संग्राहलय विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। पार्षद आकाश भाटी के अनुसार प्रस्तावित गंगा संग्राहलय में मां गंगा के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को गंगा के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि हरिद्वार में पर्यटन गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से नगर निगम को स्थायी और नियमित आय का स्रोत भी प्राप्त हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...