सर्वाधिक पौधरोपण कराने वाले बीडीओ सम्मानित होंगे
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि चालू सीजन में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में पौधरोपण कराने वाले खंड विकास अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करें। ग्राम्य विकास विभाग को 11.25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधरोपण के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया जाए। इसके लिए गोष्ठियां, जनसंवाद आयोजित किए जाएं। उप मुख्यमंत्री ने 'वृक्षमाला नदीतट संरक्षण' अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि नदियों किनारे बांस रोपण को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों से दो-दो सहजन के पौधे अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मानसून सीजन को लेकर योगी सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.