प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को परीक्षा परिणाम वितरण हुआ। मुख्य अतिथि प्रबन्धक व पूर्व मंत्री प्रो़ शिवाकांत ओझा ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि व निदेशक रामअवधेश मिश्र ने कक्षा से छह से 11 तक की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कक्षा छह में छात्रा शैलजा सिंह, कक्षा सात में मनाज्वय नारायण तिवारी, कक्षा आठ में सम्यक कुमार, कक्षा नौ में प्रगति मिश्रा, 11 में निखिल यादव ने प्रथम स्थान हालिस कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे आज कल किताब की तरफ नहीं बल्कि मोबाइल की तरफ ध्यान लगा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। अभिभावक बच्चों पर नजर रखें। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...