गौरीगंज, मार्च 30 -- शुकुल बाजार। कस्बे में संचालित श्रीमती विद्यावती इण्टर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व विधायक राधेश्याम व भूपेंद्र विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई। पूर्व विधायक राधेश्याम ने कहा कि बिना शिक्षा किसी भी क्षेत्र में विकास की बात करना बेमानी है। किसी भी व्यक्ति व क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहाकि मानव जीवन में जब कठिन एवं बुरा समय आता है तो शिक्षा काम आती है। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार शुक्ला, राम सुंदर शुक्ला, अखिलेश, राकेश, मयं...