चंदौली, अगस्त 8 -- चंदौली, संवाददाता । महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके लिए समय पर टीका लगवाना जरूरी है। क्योंकि इस बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र बचाव है। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील किया है कि वह अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी का टीकाकरण कराएं और कैंसर-मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

महत्वपूर्ण आंकड़े सीएमओ डा. पारितोष मिश्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सर्वाइकल कैंसर से होने वाली कुल मौतों में से लगभग 15 से 20 प्रतिशत मौतें अकेले भारत में होती हैं। ग्रामीण भारत में जागरूकता और वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण यह मृत्यु दर और अधिक गंभीर है। कहा कि सर्वाइकल कैंसर एचपीवी टीकाकरण के जरिए पूरी तरह रोका जा सकता है।

टीकाकरण का महत्व समय पर टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की किशोरियो...