सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 23 बालिकाओं ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन
हापुड़, मार्च 25 -- जनपद हापुड़ में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 23 बालिकाओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीनेशन जिले में गत 18 मार्च से शुरू हुआ था। यह टीका बालिकाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए शासन स्तर से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को टीके लगाने का निर्णय लिया गया है। ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र 14 वर्ष पूरी हो गई है जबकि 15 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है उन्हें टीकाकरण किया जा रहा है। शासन के आदेश पर जिले में बालिकाओं का टीकाकरण 18 मार्च से शुरू हुआ था। अब वैक्सीनेशन कार्य ने गति पकड़ ली है। अब तक सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 23 बालिकाओं ने वैक्सीन लगवाई है। टीका लगवाने के बाद उक्त बालिकाओं को कोई दिक्कत नहीं हुई है।-जल्द ही जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में वैक्सीन लगाई जायेगीहापुड़। स्वास्थ्य विभाग ने अभी जिलेभर की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.