हापुड़, मार्च 20 -- जनपद में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए बालिकाएं स्लॉट बुक कराकर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिले में 16 हजार बालिकाओं को वैक्सीन लगनी है। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल जिलेभर में एक स्थान पर वैक्सीन लगाने की सुविधा को शुरू किया है। शासन ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई है। प्रथम चरण में 4100 वैक्सीन की डोज जिले को प्राप्त हुई है। जिसके बाद जिले में 14 वर्ष तक की बालिकाओं का वैक्सीनेशनल शुरू हो गया है। अब जिले के स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों को स्लॉट बुक कराकर भी वैक्सीन लगवाने की सुविधा का शुभारंभ किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए जिले में बालिकाओं का वैक्सीनेशन चल रहा है। यह टीका बहुत ही फायदेमंद है। सभी अपनी बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.