हापुड़, मार्च 18 -- जनपद हापुड़ में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए बालिकाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। सीएचसी हापुड़ से भाजपा की जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। जिले में 16 हजार बालिकाओं को कैंसर से रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जानी है। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर प्रात:10 बजे फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी अभिभावक अपनी उन बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाये। जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं हुई है। उद्घाटन के दौरान सर्वप्रथम कृष्णिका शर्मा पुत्री सौरभ शर्मा को एचपीवी का टीकाकरण किया गया। सीएमओ और भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र दिया गया। जिला प्रतिरक्षण अधि...