धनबाद, मार्च 31 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। सोमवार को डीडीसी सन्नी राज ने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के साथ सदर अस्पताल की नवनिर्मित एमएनसीयू में अभियान का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव का टीका लगाना है। पहले दिन जिले में 75 बच्चियों ने यह टीका लगवाया। डीडीसी ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी है। यह वायरस के संक्रमण को पहले ही रोक देता है, जिससे भविष्य में कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं ताकि गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.