सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 200 छात्राओं का टीकाकरण
विकासनगर, सितम्बर 9 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को द इंडियन पब्लिक स्कूल, बाबूगढ़ में जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 200 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनरव्हील क्लब ऑफ दून विकास के सहयोग से किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। डॉ. मीना जैन और डॉ. सुचित्रा ने कहा कि जागरूकता और समय पर बचाव के उपाय सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- विकासनगर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 200 लाभार्थियों का टीकाकरण कोषाध्यक्ष छवि गुप्ता ने भी टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.