सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगवाएं एचपीवी टीका: डीएम
औरैया, अगस्त 4 -- जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, लेकिन समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इससे प्रभावी बचाव किया जा सकता है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी पात्र बेटियों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अथवा विद्यालयों में आयोजित निशुल्क टीकाकरण सत्र में ले जाकर टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। समय पर टीकाकरण कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.