घाटशिला, अप्रैल 3 -- पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। यह वैक्सीनेशन उन लड़कियों को दी जा रही है, जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच हो और यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम अगले 3 महीना तक चलेगा। मौके पर डॉ. सत्यनारायण भगत, बीएएम मनोज शर्मा, धर्मपाल मंडल, राखी कुमारी, मालती कुमारी, संतोष कुमार, अजय कुमार, सोनामुनी मार्डी, टुकटुकी मंडल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.