मधुबनी, अप्रैल 17 -- पारस कुमार खजौली, निज प्रतिनिधि। राज्य में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार ने एचपीभी टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त आदेश में सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने को कहा गया है। सरकार के निर्देशानुसार 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयुवर्ग की बालिकाओं को गार्डासिल वैक्सीन की एकल खुराक दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों और मदरसों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं एवं अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ...