जहानाबाद, अप्रैल 11 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी का कैंसर) से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा टीकाकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है, लेकिन समय पर जागरूकता और टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन बच्चियों की उम्र 1 जनवरी 2011 से 15 मार्च 2012 के बीच है, उन्हें एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का सिं...