सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ
बांदा, मई 25 -- बांदा। जिला महिला चिकित्सालय में डीएम अमित आसेरी एवं सीएमओ विजेंद्र सिंह ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की एक डोज दी गयी। जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार से शनिवार तक सत्र लगाकर एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद जिले के अन्य कोल्ड चैन प्वाइंट पर भी यह प्रारम्भ किया जायेगा। जिला महिला चिकित्सालय में सोमवरा को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखरखुर्द, अटल आवासीय विद्यालय अछरौंड एवं आशाओं द्वारा लायी गयी विभिन्न क्षेत्रों की बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। यू-विन पोर्टल पर एचपीवी टीकाकरण हेतु uwinselfregistration.mohfw.gov.in लिंक के माध्यम से स्वयं के मोबाइल नंबर से लागिंन कर एचपीवी टीकाकरण हेतु नजदीकी सत्र स्थल चुनते हुये ऑनलाइन अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.