सर्वाइकल कैंसर से बचाव को बालिकाओं को लगवाएं एचपीवी वैक्सीन: डीएम
पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जनपद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद लोगों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीन से टीकाकरण कराने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने का आग्रह करते हुए बताया कि यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी पंत ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अभियान में सहयोग करने और शत-प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.