पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलेभर के समस्त अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव का प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है। यह वैक्सीन निःशुल्क रूप से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को बालिकाओं को जरूर लगवाएं वैक्सीन : डीएम यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को बालिकाओं को लगवाएं एचपीवी वैक्सीन: डीएम

हिंदी...