धनबाद, मार्च 26 -- झारखंड सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 30 मार्च से राज्य के सभी जिलों में चलेगा। धनबाद में इस अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक हुई। समाहरणालय में हुई बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि अभियान के पहले चरण में जिले के सभी सरकारी और आवासीय विद्यालयों में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की जाए। इस दौरान छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी और अभिभावकों की सहमति के बाद कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूलों में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो प्लान तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.