नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दिल्ली में भी एचपीवी (ह्यूमेन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण का शुभारंभ हो गया। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में जीटीबी अस्पताल में 14 वर्ष की उम्र की दो बच्चियों को टीका लगाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोनों बच्चियों को टीकाकरण के प्रमाण पत्र के साथ फूड बास्केट उपहार में दी। पहले दिन सिर्फ जीटीबी अस्पताल में ही टीकाकरण किया गया। कुल 23 स्कूली बच्चियों को एचपीवी का टीका लगा। उन सभी को 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। किशोरावस्था में बच्चियों को एचपीवी का टीका दिए जाने से उन्हें आगे चलकर सर्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.