सर्वाइकल कैंसर से बचाव को धौरहरा सीएचसी में टीकाकरण
लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी ने फीता काटकर की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवी सिंह ने बताया कि एचपीवी टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण की शुरुआत की गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.