ललितपुर, अप्रैल 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गयी। अफसरों ने इस टीकाकरण के लाभ बताए। सीएचसी अधीक्षक डा. विशाल पाठक ने बताया कि भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है और हर वर्ष करीब 1.20 लाख महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। यह कैंसर ह्यूमन पैपीलोमा वायरस संक्रमण के कारण होता है, जिसकी प्रमुख वजह कम उम्र में विवाह और साफ-सफाई की कमी भी है। एचपीवी वैक्सीन इस वायरस से काफी हद तक बचाव करती है, जिससे सर्वाइकल कैंसर की संभावना कम हो जाती है। टीकाकरण प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.