सर्वाइकल कैंसर से बचाव को जिला में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर शहर के पटेल चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी सतीश चंद्रा, सीएस डॉ. रामदेव पासवान, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. किरण माला व एमटीसी प्रभारी डॉ. महमूद आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला में यह अभियान अगले तीन महीने तक चलेगा। मौके पर डीडीसी ने कहा कि यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसे लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण केंद्र पर लाकर टीका अवश्य दिलवाएं, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। सीएस ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए यह टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.