सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा गार्डासिल वैक्सीन का जिला स्तरीय शुभारंभ शनिवार को सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल में किया गया। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने किया। शुभारंभ के मौके पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 20 किशोरियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि यह अभियान किशोरियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। टीकाकरण से एचपीवी संक्रमण से बचाव होता है, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित आयु में टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.