मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब पीएचसी में भी टीका लगेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से पीएचसी में की जाएगी। इससे पहले यह टीका मॉडल अस्पताल में लगाया जा रहा था। हालांकि, किशोरियों का रुझान अच्छा नहीं रहा। मालूम हो कि सर्वाइल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 14 साल से अधिक आयु की किशोरियों को नि:शुल्क लगाया जाना है। इसके लिए जिले की 52 हजार से अधिक किशोरियों को टीका दिये जाने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...