सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 47 बालिकाओं को लगाए टीके
हापुड़, जुलाई 20 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में बालिकाओं का टीकाकरण जारी है। संडे में सरकारी अस्पतालों में कैंप लगाकर 47 बालिकाओं का टीकाकरण हुआ। अभिभावकों को वैक्सीन के फायदें भी बताये गए हैं। 14 वर्ष की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में कैंप लगाकर बालिकाओं का टीकाकरण हो रहा है। रविवार को अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों में बालिकाओं को टीके लगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे तक 47 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है। यह टीका बालिकाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.