हापुड़, जुलाई 22 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जनपद में बालिकाओं का टीकाकरण जारी है। मंगलवार को यहां हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज में 27 बालिकाओं को टीके लगाए गए। वहीं, सीडीओ श्रुति शर्मा ने विद्यालय में पहुंचकर बालिकाओं को संबोधित करके वैक्सीन के फायदें बताए। सीडीओ श्रुति शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय में 27 बालिकाओं को टीके लगाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को एचपीबी टीकाकरण की भ्रांतियां के संबंध में चर्चा की। सभी को ज्यादा एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ डॉ श्वेता पुठिया में छात्राओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। डॉ योगेश गुप्ता डीआईओ, सतीश कुमार डीपीएम, डॉ राकेश यादव चिकित्सा अधिकारी, अर्चना गौतम, डॉ मेघना पीपीसीडी, रीना एएनएम का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: विजयनगर में 61 ...