सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
रुडकी, अगस्त 17 -- रुड़की, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पार्षदों से संपर्क कर उनके साथ वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। टीम शहर के गर्ल्स स्कूलों में जाकर छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देगी। टीम उन्हें बीमारी से बचाव, एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता और इससे जुड़े भ्रम दूर करने की जानकारी देगी।सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार को लेकर निदेशालय से आवश्यक दिशा-निर्देश मिले हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.