सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। मौके पर सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने बताया गया कि लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर के मामले एचपीभी के कारण होते हैं। महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव हेतु एचपीभी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है। इसके तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को एक खुराक टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष टीकाकरण अभियान 30 मार्च से शुरू होकर तीन माह तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान संभावित दुष्प्रभावों से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एईएफआई किट उपलब्ध कराई गई है। जिससे किसी भी ...