बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका जल्द ही लगना शुरू हो जाएगा। टीके की कमी को देखते हुए पहले चरण में लक्ष्य का प्रतिशत टीके का आवंटन किया जा रहा है। इसे जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र सहित सभी सीएचसी पर भेजा जा रहा है। 14 साल की सभी बालिकाओं को प्रतिरक्षित किया जाना है। गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर को 1.30 लाख डोज वैक्सीन मिल चुकी है। यहां से जिलों को आवंटन किया जाना है। पहले चरण में बस्ती जिले को 7340 डोज, संतकबीरनगर जिले को 5120 डोज तथा सिद्धार्थनगर जिले को 7630 डोज का आवंटन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह टीका उन्हीं बालिकाओं को लगना है, जिन्होंने 14वां जन्म दिवस मना लिया हो तथा 15वां जन्म दिवस न मनाया हो। इस उम्र में यह टीका स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.