हजारीबाग, अप्रैल 10 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को इससे बचाव का वैक्सीन दिया जा रहा है। यह वैक्सीन सभी तरह से सुरक्षित है और सिर्फ एकबार ही दिया जाता है। डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का कारगर उपाय है वैक्सीनेशन। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जानकारी तीसरे स्टेज में ही हो पाती है और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। तीसरे स्टेज में सर्वाइकल कैंसर का इलाज बहुत ही मुश्किल होता है। उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन बरही अनुमंडलीय अस्पताल में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दी जा रही है। वैक्सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.