नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में सोमवार से किशोरियों (14 से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाना शुरू हो गया। यह टीका प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। मार्च अंतिम सप्ताह या अप्रैल से आठ अन्य चिकित्सकीय संस्थानों में यह सेवा शुरू होगी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने सेक्टर-39 नोएडा से एचपीवी वैक्सीन अभियान का उद्धाटन किया। जिला अस्पताल के अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिम्स और बाल चिकित्सालय में भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिले में 21,193 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर भी पंजीकरण ...