सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : डॉ. चौहान
विकासनगर, मई 9 -- उप जिला चिकित्सालय में शनिवार को एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएस ने आशा फेसिलेटर, एएनएम और एनएचएम कर्मियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने की सलाह दी। सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाना जरूरी है। दो मार्च शुरु हुए इस अभियान के प्रथम चरण में 14 से 15 वर्ष आयु तक की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में अभी तक मात्र 60 किशोरियों ने ही वैक्सीन लगाई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों की सहूलियत के लिए पीएचसी हरबर्टपुर और पीएचसी रुद्रपुर में भी टीकाकरण शुरु कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.