मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आज से एक बड़ा अभियान शुरु कर रही है। जिले में अब किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस वैक्सीनेशन का उद्घाटन आज शनिवार को फैब्रिकेटेड हॉस्पीटल में किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मो. फैजउद्दीन ने बताया कि कार्यालय को टीके की 8,640 खुराक प्राप्त हो चुके हैं। आज से प्रधानमंत्री देशभर में एक साथ इस अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे। बताया कि यह वैक्सीन उन किशोरियों को दी जाएगी, जिनकी उम्र 14 वर्ष पूरी हो चुकी है और 15 वर्ष से कम है। शर्त यह है कि उन्होंने पूर्व में 'सरवावैक' वैक्सीन की कोई खुराक न ल...