सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- शाहजहांपुर। आकांक्षा हाई स्कूल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव और एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मोहन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन और नियमित स्वास्थ्य जांच से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। संस्था की अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था छात्राओं को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेगी। उड़ान एक उम्मीद वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सचिव रेखा मोदी, सह सचिव रश्मि गुप्ता, विद्यालय प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.