बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ डॉ. पंकज कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारी का जायजा लिया गया। क्षेत्र की 14 से 15 साल की किशोरियों को गार्डासिल(एचपीवी)का टीका लगाया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि स्कूलों में जाकर चिन्हित किशोरियों को मेडिकल टीम टीका लगाएगी। इसके लिए जीविका, आंगनबाड़ी व शिक्षा विभाग में बेहतर तालमेल बनाकर काम किया जाएगा। हर स्कूल के लिए ठोस माइक्रोप्लान बनाया जाए। अभिभावकों व छात्राओं को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से इस काम को प्राथमिकता के करने की अपील की गयी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राज...