गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए 28 फरवरी को जिला नागरिक अस्पताल से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस अभियान में 14 वर्ष की किशोरियां का टीकारण किया जाएगा। जिले को प्रथम चरण में डोज को ब्लॉक स्तर पर वितरित किया जाएगा। जिला सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वैक्सीन (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ करेंगे। डॉ. लोकवीर सेक्टर-39 कार्यालय में जिले में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता की। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है, जो महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। ह्यूमन पैपिलोमा वा...