गोपालगंज, अप्रैल 14 -- कटेया। एक संवाददाता। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय गोपालगंज के निर्देश पर रेफरल अस्पताल कटेया में भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। इस दौरान निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को नियमित रूप से टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 14 वर्ष पूरी कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्च...