बक्सर, फरवरी 27 -- पेज तीन के लिए --- एचपीवी 09 से 14 आयु वर्ग की बच्चियों का होगा टीकाकरण सरकारी व निजी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से होगा बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालय की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण शनिवार से शुरू होगा। इसमें 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को टीका दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनोद प्रताप सिंह ने दी। बताया कि पूर्व शिक्षा विभाग के सहयोग से सरकारी एवं निजी विद्यालय की 12369 बच्चियों यह टीका दिया जा चुका है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बहुत ही उपयोगी तथा पुर्णतः सुरक्षित है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य हमारे बच्चों को दी जाने वाली सबसे बड़ी संपत्ति है। उनका ख्याल रखना और उन्हें सुर...