बरेली, मार्च 21 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके के बारे में किया जागरूक बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन अभियान के बारे में सीएमओ के निर्देश पर गांव देहात तक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम की अध्यक्षता में अभिभावकों और बच्चों के साथ बैठक कर टीके के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। ​डॉ. गौतम ने बताया कि यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा, योनि और गले जैसे गंभीर कैंसर के खतरों को 90% तक कम करने में सक्षम है। यह संक्रमण से पूर्व प्रतिरक्षा विकसित कर जननांगों के मस्सों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी एएनएम और आश...