सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है एचपीवी टीका: सीएमओ
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिले वासियों से 14 वर्ष आयु की पात्र बेटियों का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण समय पर कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से यह टीका सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं, उसे मानसिक रूप से सहज रखें और टीका लगने के बाद कम से कम 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर निगरानी में रखें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद हल्का दर्द, सूजन या थकान जैसे सामान्य लक्षण हो सकते हैं, जो कुछ समय बाद स्वतः ठीक हो जाते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.