नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला अस्पताल में 16 मार्च से टीका लगेगा। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों में इस सुविधा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अप्रैल से स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में 21,193 किशोरियों यह टीका दिया जाएगा। एचपीवी टीका 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र वाली किशोरियों को दिया जाएगा। टीके के लिए किशोरियों को सबसे पहले आनलाइन ऐप पर पंजीकरण कराना होगा। उसके साथ ही जन्म प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। अभिभावक लिखकर देंगे कि उनकी बेटी को पहले एचपीवी वैक्सीन नहीं लगी है। इस तरह पूरा रिकार्ड बनाकर उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...