हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 17 मार्च से जनपद में किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान की शुरुआत जिला महिला अस्पताल से होगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा। यह टीका पूरी तरह निशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया जिला महिला अस्पताल के द्वितीय तल पर प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीका लगाया जाएगा। यह टीका एक ही डोज का होगा, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाव में सहायक है। टीकाकरण 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जाएगा। आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड, स्कूल आईडी या फोटोयुक्त मार्कशीट जैसे दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.