गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं में होनेवाले गंभीर रोग सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए झारखंड में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 28 मार्च से और झारखंड में 30 मार्च से अभियान की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में सीएस डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत 14 वर्ष पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन नि:शुल्क दी जा रही है। यह वैक्सीन सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है। कहा कि जिले को फिलहाल 14500 वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.