सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा एचपीवी टीका
जौनपुर, सितम्बर 9 -- जौनपुर, संवाददाता। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, अल्पसंख्यक कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पीपीटी के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य, रणनीति और विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह, बीएसए समीर, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.