रणविजय सिंह, फरवरी 26 -- दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण निदेशालय ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी कर चुका है। शनिवार से यह टीकाकरण शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जीटीबी अस्पताल से दिल्ली में इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगी।अभिभावकों की सहमति और ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है। स्कूलों में जागरूकता बढ़ाकर तीन महीने में 1ण्60 लाख लड़कियों को कवर करने का लक्ष्य है।604 स्वास्थ्य केंद्रों में इंतजाम दिल्ली में 604 स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की उम्र की लड़कियों को यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा। कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी यह टीका लगेगा।1.60 लाख लड़कियों को लगेगी वैक्सीन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 14 वर्ष की उम्र पूर...