नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा,राजेश शर्मा। सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने के प्रयास में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस अभियान की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में किशोरियों को 25 टीके भी नहीं लग पाए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी स्कूल में शिक्षारत 14 से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगवाने के प्रयास तेज किए जाएं ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका फायदा हो। जिले में 21 हजार से अधिक किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में टीकाकरण की स्थिति को देखते हुए लक्ष्य तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। टीकाकरण के किशोरियों के कम आने के कारण वर्तमान में सिर्फ...