सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण में नैनीताल पिछड़ा
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी। जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद धीमी है। 28 फरवरी से 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को लगाई जा रही इस वैक्सीन के मामले में नैनीताल जिला प्रदेश के 13 जिलों में 12वें स्थान पर है। अभियान में चमोली जिला पहले स्थान पर है, जहां अब तक 45 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नैनीताल जिले में कुल 9,336 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक मात्र 459 बालिकाओं को ही यह वैक्सीन लग पाई है। यह तय लक्ष्य का महज 5 प्रतिशत है। अब स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्कूलों में काउंसलिंग सत्र शुरू कर दिए हैं। इसके त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.