बरेली, मार्च 17 -- सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण का हुआ उद्घाटन, इशिका को लगी पहली वैक्सीन बरेली। वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण की शुरुआत की। मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में इसका उद्घाटन हुआ। सीबीगंज की इशिका को पहली एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि पहले ही दिन बड़ी संख्या में किशोरियों को लेकर परिजन टीकाकरण कराने पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक जिले में 15 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन ने बताया कि यह टीकाकरण 18 मार्च से जिले के 27 केंद्रों पर शुरू हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.