बिहारशरीफ, मार्च 11 -- सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटा कुछ लोगों ने गलत अफवाह फैलायी तो भड़क गये ग्रामीण स्वास्थ्य प्रबंधक और पुलिस के समझाने पर लोग हुए शांत फोटो बरबीघा02 - बरबीघा के गंगटी गांव के स्कूल में हंगामा करते लोग। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बरबीघा के गंगटी स्कूल में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बीच बचाव करने आये शिक्षक को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। स्कूल में लगी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा देख टिका लेने वाली दो बच्चियां बेहोश हो गईं। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया और वह बिल्कुल स्वस्थ हो गई। घटना की सूचना पाकर बरबीघा अस्पताल के मैनेजर त्रिलोकी नाथ पांडेय और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया गया। बताया जाता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.